logo

कन्या महाविद्यालय में नशा मुक्ति, साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

झालावाड़| राजकीय कन्या महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ व नशा मुक्ति केंद्र के अंतर्गत जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यवाहक प्राचार्य अजय मीणा ने दीप प्रज्ज्वलन कर की। मुख्य वक्ता एएसआई महावीर, पुलिस थाना झालरापाटन ने छात्राओं को नशा मुक्ति, साइबर क्राइम, रोड सेफ्टी, दैनिक जीवन में होने वाले अपराधों से बचाव की महत्वपूर्ण जानकारी दी।
नशा मुक्ति केंद्र प्रभारी चेतन पुरी ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। दूसरे चरण में नंदी फाउंडेशन के ट्रेनर संदीप शर्मा ने छात्राओं को आत्मविश्वास, कम्युनिकेशन स्किल्स, इंटरव्यू तैयारी, रिज्यूमे निर्माण, कार्यस्थल व्यवहार, लक्ष्य निर्धारण व करियर प्लानिंग पर प्रशिक्षण दिया। यह ओरिएंटेशन कार्यक्रम था। आगे 6 दिन की निशुल्क प्रशिक्षण श्रृंखला आयोजित की जाएगी। जिसके अंत में महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन हेमराज गुर्जर व सहायक आचार्य हर्षित शर्मा ने किया। मंच संचालन रुचि कुलश्रेष्ठ ने किया।

Aima media jhalawar

3
78 views