logo

राहत वीरों को प्रशासन ने किया सम्मानित

जिला एवं पुलिस प्रशासन ने भारत सरकार की राहतवीर योजना के तहत दिसम्बर 2025 व जनवरी 2026 में सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की समय पर सहायता करने वाले 20 राहतवीरों को मिनी सचिवालय सभागार में सम्मानित किया गया।
कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ व पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुडानिया द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला कलक्टर ने कहा कि दुर्घटनाएं गंभीर चुनौती हैं और समय पर मदद से कई जानें बचाई जा सकती हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि दुर्घटना के समय मूक दर्शक न बनें। राहतवीर योजना के तहत प्राथमिक उपचार, पुलिस को सूचना, एंबुलेंस बुलाने व घायल को अस्पताल पहुंचाने का कार्य किया जाता है तथा गुड सेमेरिटन कानून के तहत मददगार को कानूनी सुरक्षा मिलती है।
एसपी बुडानिया ने बताया कि पुलिस की सख्ती व योजना से सकारात्मक परिणाम मिले हैं। जनवरी 2024 में 35 दुर्घटनाओं में 15 मौतें व 35 घायल, जनवरी 2025 में 41 मामलों में 18 मौतें व 42 घायल हुए। जबकि जनवरी 2026 में 46 दुर्घटनाओं में 17 मौतें व 38 घायल हुए। सम्मानित राहतवीरों में धनसिंह, निखिल सोनी, जोहब आलम, दिनेश कुमार, यश शर्मा, राघवेन्द्र सिंह, विष्णु, टीकमसिंह, प्रवीण बंजारा, रवि, चन्द्रशेखर, रोशन दांगी, बुद्धराज सिंह, दिनेश गुर्जर, पवन, सुरेश चन्द्र वर्मा, भगवान सिंह मीणा, प्रदीप नागर, गोविन्द उर्फ सागर माली व विकास कुमार शामिल रहे। कार्यक्रम में एडीएम अनुराग भार्गव, डीटीओ समीर जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Aima media jhalawar

1
220 views