logo

बोराड़ा स्कूल के सामने खुली नाली बनी खतरा, समाधान की मांग की

झालावाड़| ग्राम पंचायत हरीगढ़ के अंतर्गत राउमावि बोराड़ा के सामने मुख्य रास्ते पर पानी निकासी के लिए बनाई गई नाली ग्रामीणों और विद्यार्थियों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत द्वारा जेसीबी मशीन से नाली की खुदाई करवाई गई थी, लेकिन निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया, जिससे रास्ता अवरुद्ध हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में पढ़ने आने वाले छोटे बच्चे कई बार नाली में गिर चुके हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है। इस समस्या को लेकर विद्यालय के स्टाफ और ग्रामीणों ने कई बार ग्राम पंचायत को अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय निवासियों प्रकाश परमार, कैलाश नागर, ईश्वरसिंह हाड़ा, भूरारामसिंह हाड़ा सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत को कई बार समस्या से अवगत कराया गया, बावजूद इसके नाली निर्माण पूरा नहीं किया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र समाधान कर विद्यार्थियों और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
Aima media jhalawar

1
101 views