logo

नानपारा तहसील में मेगा सेवा शिविर, एक मंच पर मिलीं कई सेवाएं

नानपारा (बहराइच)। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत तहसील नानपारा परिसर में रविवार को मेगा सेवा शिविर का आयोजन हुआ। एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य, विकास, समाज कल्याण, नगर पालिका सहित विभिन्न विभागों ने एक ही स्थान पर नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया। खतौनी, वरासत, पेंशन, राशन कार्ड, आवास, मनरेगा सहित कई सेवाओं के आवेदन स्वीकार कर मौके पर समाधान दिया गया।
एसडीएम ने अधिकारियों को संवेदनशीलता व पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बड़ी संख्या में ग्रामीण व नगरवासी शिविर में पहुंचे।

2
25 views