logo

सर्व वाल्मिकी समाज द्वारा रोशन शुक्ला पर दर्ज की गई झूंटी एफ आई आर निरस्त करने व सुरक्षा प्रदान हेतु मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एस डी एम को सौंपा

*सर्व वाल्मिकी समाज द्वारा*
*रोशन शुक्ला पर दर्ज की गई झूठी एफआईआर निरस्त करने व सुरक्षा प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौपा*

*उज्जैन/गिरधारी गेहलोत जन जन की आवाज की खास खबर*

नागदा | सोमवार को नगर के वाल्मिकी समाज के लोग सर्ववाल्मिकी समाज नागदा के नेतृत्व में मेमू ट्रेन में हुए विवाद के पश्चात् रोशन शुक्ला पर दर्ज की गई झूठी एफआईआर को निरस्त करने एवं उन्हे सुरक्षा प्रदान करने के संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय मोहन यादव के नाम एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी नागदा को दिया। ज्ञापन में बताया कि दाहोद से उज्जैन की ओर जा रही ट्रेन में वाल्मीकि समाज का एक परिवार अपनी नाबालिग बच्ची के साथ अस्थि विसर्जन करने हेतु यात्रा कर रहा था। रतलाम रेलवे स्टेशन से कुछ युवक ट्रेन में सवार हुए जिन्होंने बच्ची के साथ अभद्र इशारे किए एवं उसे जबरन शौचालय की ओर ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर परिवार के साथ मारपीट की गई तथा खाचरोद से अन्य लोगों को बुलाकर पुनः हमला किया गया। नागदा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर पीड़ित परिवार द्वारा समाजसेवी श्री रोशन शुक्ला को सूचना दी गई। वे पीड़ितों की सहायता हेतु तत्काल स्टेशन पहुंचे एवं एफआईआर दर्ज कराने जीआरपी थाना रेल्वे स्टेशन नागदा गए। इसी दौरान स्टेशन परिसर में लगभग 100-150 लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, जहां अमजद लाला नामक व्यक्ति द्वारा खुलेआम कहा गया -“रोशन, तू मत बोल, तुझे काट देंगे।”
ज्ञापन में यह भी बताया कि अमजद लाला के द्वारा यह धमकी सार्वजनिक रूप से दी गई, जिससे स्टेशन परिसर में भय एवं तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। पूर्व में भी श्री रोशन शुक्ला को जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। इसके बावजूद वास्तविक आरोपियों पर कार्रवाई करने के स्थान पर पुलिस द्वारा श्री रोशन शुक्ला पर ही एफआईआर दर्ज कर दी गई, जो कि पूर्णतः अन्यायपूर्ण है।
सर्ववाल्मिकी समाजजन द्वारा मांग की है कि रोशन शुक्ला पर दर्ज की गई झूठी एफआईआर को निरस्त किया जाए, वास्तविक दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए एवं श्री रोशन शुक्ला को तत्काल समुचित सुरक्षा प्रदान की जाए।
इस अवसर पर आकाश संकत संदीप परोसिया किशोर परोसिया कालू डगर पिंटू कल्याण आकाश चौहान उमेश मेवाती कुशल धौलपुर जितेंद्र डगर मनोज कल्याण किशोर जी पारोसिया दीपक मेवाती कुलदीप राहुल मकवाना और समस्त वाल्मीकि समाज नागदा मौजूद रहे।

0
261 views