logo

देवरी में ugc बिल को लेकर देलवरी में सामाजिक घमासान, नारेबाजी विवाद में 4 पर FIR दर्ज, NH-26 जाम कर स्वर्ण समाज का विरोध। देवरी (सागर)।

देवरी में ugc बिल को लेकर देलवरी में सामाजिक घमासान, नारेबाजी विवाद में 4 पर FIR दर्ज, NH-26 जाम कर स्वर्ण समाज का विरोध।

देवरी (सागर)।

UGC बिल को लेकर सागर जिले के देवरी में सामाजिक तनाव गहराता नजर आ रहा है। UGC के समर्थन में निकाली गई रैली के दौरान कथित रूप से ब्राह्मण समाज के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी और आपत्तिजनक नारेबाजी के मामले में अब FIR दर्ज होने का सिलसिला शुरू हो गया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, दर्ज एफआईआर में हेमराज घोषी, महेंद्र पटेल, बलराम जाटव एवं वीरेन्द्र लोधी के नाम शामिल हैं। आरोप है कि रैली के दौरान इन लोगों द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर आपत्तिजनक नारे लगाए गए, जिससे सामाजिक सौहार्द को ठेस पहुंची

इस घटना के विरोध में मंगलवार को समस्त स्वर्ण समाज के लोग एकजुट होकर NH-26 सागर–नरसिंहपुर मार्ग पर उतरे और चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक दोषियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

आक्रोशित समाजजनों द्वारा देवरी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना दिए जाने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और घंटों तक यातायात बाधित रहा। प्रदर्शन के दौरान स्वर्ण समाज के प्रतिनिधियों ने आंदोलन को शांतिपूर्ण बताते हुए प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से संवाद कर स्थिति को संभाला। अधिकारियों द्वारा FIR दर्ज किए जाने और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिए जाने के बाद चक्का जाम समाप्त कराया गया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, वहीं क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

0
35 views