logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पुरी में भारतीय मजदूर संघ का 21वाँ अखिल भारतीय त्रैवार्षिक अधिवेशन संपन्न, नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित

पुरी (उड़ीसा) | दिनांक : 8 फरवरी 2026 भारतीय मजदूर संघ का 21वाँ त्रैवार्षिक अखिल भारतीय अधिवेशन संपन्न। ओडिशा के पावन तीर्थ क्षेत्र जगन्नाथ पुरी में 6 से 8 फरवरी 2026 तक भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में देशभर से आए प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए श्रमिक हितों से जुड़े राष्ट्रीय मुद्दों पर व्यापक मंथन किया। प्रदेश महामंत्री श्री कुलदीप सिंह गुर्जर के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश से लगभग 200 प्रतिनिधियों ने अधिवेशन में सहभागिता की। मध्य प्रदेश से श्री रामनाथ गणेशे राष्ट्रीय मंत्री, श्री अरविंद मिश्रा राष्ट्रीय मंत्री एवं सह विद्युत प्रभारीतथा सदस्य के रूप में श्रीमती मेघा दुबे एवं वर्षा खानवलकर को दायित्व प्रदान किया गया। अधिवेशन में आगामी तीन वर्ष (2026–2029) हेतु नवीन अखिल भारतीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में अखिल भारतीय अध्यक्ष के रूप में श्री एस. एम. मलेशम (तेलंगाना), महामंत्री के रूप में श्री सुरेन्द्र कुमार पांडेय (छत्तीसगढ़) तथा संगठन मंत्री के रूप में श्री बी. सुरेंद्रन जी श्री गणेश शंकर मिश्रा जी को सह संगठन मंत्री,श्री राधेश्याम जायसवाल छत्तीसगढ़ विद्युत प्रभारी का दायित्व दिया गया श्री डी राजा मुरुगन महामंत्री अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ अथक प्रयास से विद्युत क्षेत्र अतिरिक्त तीन विशेष प्रस्ताव भी अखिल भारतीय प्रस्तावों में सम्मिलित किए गए— देशव्यापी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन करते हुए केंद्रीय अपीलीय तंत्र की स्थापना की जाए। निजी एकाधिकार को रोकने तथा उपभोक्ता हितों की रक्षा हेतु प्रत्येक क्षेत्र में सरकारी वितरण कंपनी की उपस्थिति अनिवार्य की जाए। विद्युत ट्रांसमिशन अधोसंरचना को पूर्णतः सरकारी स्वामित्व एवं रणनीतिक नियंत्रण में रखा जाए। प्रदान किया गया। नव निर्वाचित पदाधिकारी (2026–29) अध्यक्ष श्री एस. एम. मलेशम — तेलंगाना उपाध्यक्ष श्री सुखविंदर सिंह — पंजाब श्रीमती नीता चौबे — विदर्भ श्री अशोक शुक्ला — उत्तर प्रदेश श्री उन्नीकृष्णन — केरल श्री राजेन्द्र शर्मा — राजस्थान श्री पवन कुमार — दिल्ली श्री जिग्नेश मजूमदार — गुजरात महामंत्री श्री सुरेन्द्र कुमार पांडेय — छत्तीसगढ़ मंत्री श्री रामनाथ गणेशै — मध्य प्रदेश कु. अंजलि पटेल — उड़ीसा श्री राधेश्याम जायसवाल — छत्तीसगढ़ श्री अरविंद मिश्रा — मध्य प्रदेश श्री अशोक कुमार — हरियाणा (एनटीपीसी) श्री अनिल कुमार धूमने — महाराष्ट्र श्री संजय सिन्हा — बिहार वित्त मंत्री श्री अनीस मिश्रा — दिल्ली संगठन मंत्री श्री बी.सुरेन्द्र जी सह संगठन मंत्री श्री गणेश मिश्रा अधिवेशन में राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों की भूमिका, बदलते औद्योगिक परिदृश्य, श्रम नीतियाँ, सामाजिक सुरक्षा तथा विभिन्न क्षेत्रीय समस्याओं पर गहन चर्चा की गई। विशेष रूप से विद्युत क्षेत्र से संबंधित ज्वलंत मुद्दों पर विचार-विमर्श उपरांत निम्न 5 प्रमुख प्रस्ताव पारित किए गए— श्रम कानूनों को बिना किसी अपवाद के सभी श्रमिकों पर सार्वभौमिक रूप से लागू किया जाए। तथा अंत्योदय की संकल्पना को साकार किया जाए। ठेका श्रमिकों के शोषण को समाप्त करने हेतु कानून में आवश्यक संशोधन किए जाएँ। आंगनबाड़ी कर्मियों को कर्मचारी घोषित कर उन्हें वेतन एवं सामाजिक सुरक्षा का लाभ प्रदान किया जाए। त्रिपक्षीय तंत्र को पुनर्जीवित कर उसे प्रभावी, व्यावहारिक एवं नियमित बनाया जाए। जनरल भर्ती पर लगी रोक तत्काल हटाई जाए। अधिवेशन में संकल्प लिया कि सभी श्रमिक वर्गों के हित, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा हेतु देशव्यापी स्तर पर संगठित एवं सतत संघर्ष जारी रखा जाएगा।

10
224 views

Comment