logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जनवरी अपराध समीक्षा में धनबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी, दर्ज से अधिक मामलों का निष्पादन


एक हफ्ते में लंबित वारंट-कुर्की निपटाने का एसएसपी का निर्देश

नगर निकाय चुनाव से पहले पुलिस अलर्ट, रोज चलेगा एंटी क्राइम अभियान

बढ़ते सड़क हादसों पर सख्ती, जीटी रोड पर लागू होगा विशेष ट्रैफिक ब्लू प्रिंट

धनबाद | 9 फरवरी 2026-:समाहरणालय स्थित पुलिस मुख्यालय सभागार में सोमवार को वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री प्रभात कुमार की अध्यक्षता में जनवरी 2026 माह की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन और आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर सुरक्षा तैयारियों की गहन समीक्षा की गई।

जनवरी में दर्ज से ज्यादा मामलों का निष्पादन
बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार जनवरी माह में जिले में कुल 522 कांड दर्ज हुए, जबकि पुलिस द्वारा 625 मामलों का निष्पादन किया गया। दर्ज मामलों से अधिक निष्पादन होने के कारण जिले में लंबित मामलों की संख्या घटकर लगभग दो हजार रह गई है। एसएसपी ने इसे धनबाद पुलिस की सक्रियता और प्रभावी कार्यशैली का परिणाम बताया।

वारंट-कुर्की पर सख्त रुख
एसएसपी प्रभात कुमार ने सभी थाना प्रभारियों और पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित वारंट और कुर्की से जुड़े मामलों को एक सप्ताह के भीतर निष्पादित किया जाए। उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों पर सख्ती से कार्रवाई कर कानून का भय स्थापित किया जाए।

950 अपराधी सर्विलांस पर
अपराध नियंत्रण को और मजबूत करने के लिए जिले के 950 सक्रिय अपराधियों को सर्विलांस पर रखा गया है। साथ ही पिछले पांच वर्षों में जमानत पर बाहर आए करीब चार हजार अपराधियों की गतिविधियों पर भी तकनीकी निगरानी तेज कर दी गई है। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि दोबारा अपराध में लिप्त पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस हाई अलर्ट
आगामी नगर निकाय चुनाव को देखते हुए एसएसपी ने प्रतिदिन एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया। सार्वजनिक स्थलों पर अड्डेबाजी, हुड़दंग और शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

सड़क हादसों पर एक्शन, जीटी रोड पर विशेष योजना
बैठक में बढ़ते सड़क हादसों पर चिंता जताते हुए एसएसपी ने जीटी रोड के लिए विशेष ट्रैफिक ब्लू प्रिंट लागू करने का निर्देश दिया। ओवरस्पीडिंग, लापरवाह ड्राइविंग और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में रहे वरिष्ठ अधिकारी मौजूद
अपराध समीक्षा बैठक में ग्रामीण एसपी कपील चौधरी, सिटी एसपी ऋतविक श्रीवास्तव, प्रशिक्षु आईपीएस अंकित सिन्हा सहित सभी डीएसपी, एसडीपीओ, थाना प्रभारी और ओपी प्रभारी उपस्थित

7
507 views

Comment