औरंगाबाद कोर्ट परिसर में बम होने की अफवाह से मची अफरा-तफरी
औरंगाबाद कोर्ट परिसर में बम होने की अफवाह से मची अफरा-तफरी प्रधान जिला जज के मेल पर मिला सूचना नन्द कुमार सिंह /ब्यूरो चीफ, राष्ट्रीय प्रसार औरंगाबाद /बिहार -- कोर्ट परिसर में सोमवार के अपराह्न उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब प्रधान जिला जज के मेल पर यह संदेश आया कि औरंगाबाद कोर्ट में बम है. मेल में औरंगाबाद, पटना, भागलपुर सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी की जानकारी थी और लिखा था कि जज के चेंबर और वॉशरूम में 4RDX रखें है रिमोट से ब्लास्ट करेंगे.मेल पढ़ते ही जिला जज ने पूरे परिसर को खाली करने का आदेश दिया और सभी अधिवक्ताओं तथा कोर्ट में अपनी अपनी तारीख पर आये लोगों से सहयोग की अपील की. कोर्ट परिसर में बम की सूचना पर अफरा तफरी मच गई और देखते देखते पूरा कोर्ट परिसर खाली हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तथा बम निरोधक दस्ता कोर्ट परिसर पहुंचा और बम की तलाश में जुट गई. बम की अफवाह की जानकारी मिलते ही अधिवक्ताओं ने पूर्ण सहयोग दिया और अपने अपने क्लाइंट को लेकर बाहर निकल गये. मामले में जानकारी देते हुए अधिवक्ता राजाराम चौधरी तथा सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि कोर्ट के सभी बेंच में सुनवाई की कार्य चल रही थी। सभी अधिवक्ता अपने अपने कामों में लगे हुए थे.तभी सूचना आई कि कोर्ट परिसर में बम का मेल आया है और जांच के लिए तुरंत परिसर को खाली किया जाय. सुरक्षा की दृष्टिकोण से कोर्ट परिसर खाली हुआ और बम के अफवाह की संज्ञा से जांच शुरू कर दी गई है.