logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भारतीय मानक ब्यूरो शाखा जयपुर द्वारा मानक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

आज रायपुर कस्बे के स्थानीय पीएमश्री बालिका विद्यालय में भारतीय मानक ब्यूरो शाखा जयपुर के तत्वाधान में क्लब गतिविधि के अंतर्गत मानक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन ओर बीआईएस की महत्वपूर्ण जानकारी मेंटर टीचर मुकेश कुमार सेन द्वारा दी गई । जिसमें क्लब की लगभग 40 छात्राओं ने भाग लिया ।इस मानक लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान -जैनब खान व मधु कंवर ने ,द्वितीय स्थान -दिव्या सुमन व आकांक्षा गुर्जर ,तृतीय स्थान- गीतिका नाथ व राजनन्दिनी और चतुर्थ स्थान - नुजराह खान व कृतिका शर्मा ने प्राप्त किया। जिनको आयोजक क्लब मेंटर टीचर द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया तथा अल्पाहार करवाया गया।इस कार्यक्रम पर स्थानीय विद्यालय के प्राचार्य महोदय कैलाश चन्द दांगी ने बताया कि इससे छात्राओं को बीआईएस से संबंधित जैसे उत्पादों की गुणवत्ता, सुरक्षा, वस्तुओ की मानकीकरण ,हॉलमार्किंग आदि अनेक महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती है जिससे छात्राएं जीवन में जागरूक रहेंगी।

43
807 views

Comment