logo

सीनियर छात्र-छात्राओं का संपन्न हुआ विदाई सम्मान समारोह


जनपद बहराइच के शिक्षा क्षेत्र जरवल के अंतर्गत संचालित वेदवती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,कुरसंडा में सीनियर छात्र-छात्राओं का विदाई सम्मान समारोह कुछ खट्टी मीठी यादों के साथ संपन्न हुआ,समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद स्कूल के उपप्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं,सीनियर छात्रों ने अपने अनुभव और यादें साझा कीं और अपने जूनियर छात्रों को सलाह दी,समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिनमें गायन, नृत्य और नाटक शामिल थे,छात्रों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर समारोह को और भी रोमांचक बना दिया,समारोह के अंत में, सीनियर छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया और उन्हें उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं,इस समारोह ने छात्र-छात्राओं को एक दूसरे के साथ जुड़ने और अपने स्कूल के दिनों को याद करने का एक अच्छा अवसर प्रदान किया,ज्ञानोदय जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक महेंद्र प्रताप वर्मा व वेदवती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,कुरसंडा के उपप्रधानाचार्य रमेश कुमार पाल के साथ कुछ सीनियर छात्र-छात्राओं ने मिलकर केक काटा, इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ बिंदेश्वरी प्रसाद,अजय कुमार वर्मा,सुनील कुमार, अभिषेक कुमार, नईम,राजेश्वरी,रोली,नेहा अनीता व छात्र-छात्राएं रुक्मणी,रूपम,पल्लवी,शालिनी,नेहा,विष्णु,अल्ताफ,मोहिनी,आरती,अरीसा,चमन,अजय,किशन,चंदन सहित सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रही, कार्यक्रम के आयोजन व संचालन में छात्रा रूपम वर्मा की भूमिका अहम रही,

43
1565 views