logo

जब जीवन का प्रत्यक्ष अनुभव नहीं होता, जब जीवन-बोध जागा नहीं होता — तब लड़ाई जन्म लेती है, अशांति फैलती है। विश्वास, श्रद्धा, आस्था और भगवान — घोषित

जब जीवन का प्रत्यक्ष अनुभव नहीं होता,
जब जीवन-बोध जागा नहीं होता —
तब लड़ाई जन्म लेती है, अशांति फैलती है।
विश्वास, श्रद्धा, आस्था और भगवान —
घोषित या अघोषित शस्त्र बन जाते हैं,
जिनकी पूजा में मनुष्य अपनी खालीपन की भूख छुपाता है।
क्या किसी ने गहराई से पूछा —
वेदना क्यों है?
पकड़ क्यों है?
क्यों हर कोई किसी सहारे को पकड़कर खड़ा है?
क्योंकि जीवन के साथ संबंध की शिक्षा नहीं मिली।
जीवन जीने का बोध नहीं मिला।
न कोई मंत्र, न कोई साधन —
जो जीवन को सीधे देखने का साहस दे।
जीवन संसार में सबसे सस्ता लगता है,
और इसी कारण ईश्वर और सत्य भी सस्ते लगते हैं —
क्योंकि वे अत्यंत सरल हैं।
देखो —
पौधे, वृक्ष, प्रकृति —
सब जी रहे हैं।
वे अशांति नहीं ढोते, संघर्ष नहीं गढ़ते।
अशांति, वासना और दुःख —
मुख्यतः मनुष्य के मन में जन्म लेते हैं।
फिर भी कोई स्वीकार नहीं करता —
धर्मगुरु, धनवान, राजा —
सब भीतर कहीं न कहीं दुखी हैं।
बातें सुख की होती हैं,
पर जीवन दुख में खड़ा रहता है।
यदि कोई मिल जाए जो कहे —
“मैं दुखी नहीं हूँ, मैं संतुष्ट हूँ, मैं आनंदित हूँ” —
तो लोग पूछते हैं: कैसे?
और उत्तर बहुत सरल होता है:
मैं जीवन को जी रहा हूँ।
तुम जीवन को खर्च कर रहे हो,
मैं जीवन के भीतर हूँ,
तुम जीवन के बाहर खड़े हो।
मेरी चेतना भीतर से बहती है —
फूल की सुगंध की तरह,
पेड़ की ऑक्सीजन की तरह,
एक नदी की तरह जो सागर को छूती है।
मैं नदी बनकर सागर का बोध ले रहा हूँ —
किसी कारण से नहीं,
बस क्योंकि जीवन बह रहा है।
जीने का कोई कारण नहीं चाहिए —
क्योंकि सब पहले से जी रहे हैं।
कोई भाग नहीं रहा, कोई उपाय खोजने की जरूरत नहीं।
जिसे तुम लोग धर्म उपाय कहते हो —
वही जीवन नहीं है, वही ईश्वर नही है।

यह माय है .
🙏🌸 — 𝓐𝓰𝓎𝓪𝓣 𝓐𝓰𝓎𝓪𝓷𝓲

2
67 views