logo

एक शाम सोनाणा खेतलाजी के नाम 23वाँ वार्षिक भजन संध्या कार्यक्रम श्रद्धा व भक्ति के साथ संपन्न

बेंगलुरु (दलपतसिंह भायल) मागड़ी रोड में रविवार को “एक शाम सोनाणा खेतलाजी के नाम” 23वाँ वार्षिक भजन संध्या कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने सहभागिता कर धर्ममय वातावरण का अनुभव किया।

यह आयोजन श्री सोनाणा खेतलाजी भगत परिवार एवं परम् भक्तराज, भगत शिरोमणि श्री रमेशकुमार जी लक्ष्मीचंद जी भंडारी (सियाणा) के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर पूना से पधारे भोपाजी अमृतसिंह रावण राजपूत, सोनाणा खेतलाजी सारंगवास के पुजारी चंदनसिंह राजपुरोहित, तथा सुंधा माताजी की परम भक्त श्रीमती मनोरि देवी का विशेष सान्निध्य प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं गो-भक्त महेंद्रजी मुणोत (बेंगलुरु) रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री आशापुरा माताजी भंडारी जैन ट्रस्ट, बन्नारघट्टा (बेंगलुरु) उपस्थित रहा।

भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक रमेश माली एवं अनिता जांगिड़ ने एक से बढ़कर एक सुमधुर भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुतियाँ दीं। “भेरूजी आवणो पड़ेला बैंगलोर में” सहित अन्य भक्तिमय भजनों की मधुर स्वर-लहरियों पर श्रद्धालु झूम उठे। संपूर्ण वातावरण खेतलाजी महाराज की भक्ति से सराबोर हो गया।

कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने सामूहिक रूप से खेतलाजी महाराज के जयकारे लगाए एवं विधिवत मंगल आरती कर सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की गरिमामय उपस्थिति रही।
इस अवसर पर श्री सोनाणा खेतलाजी भक्त भगक्त परिवार के प्रवक्ता बाबूलाल श्रीश्रीमाल, संपतलाल भाटी, ललित भंडारी, जयपाल सोनीगरा, शांतिलाल सोनी, रूपेश सोनी, लक्ष्मण खंडेलवाल, हरिराम भाटी सहित अनेक गणमान्य भक्तजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया तथा आयोजकों द्वारा सभी श्रद्धालु भक्तों का आभार व्यक्त किया गया।

1
0 views