नागौद मेले में भारी भीड़, बच्चे बिछड़ रहे अभिभावकों से, रोड में लगा जाम, जेब कतरे एवं मोबाइल चोर हुए आज ज्यादा सक्रिय
नागौद :बसंत पंचमी पटपरनाथ मेले में आज बेतहाशा भीड़ है। अस्पताल चौराहे से लेकर मुक्तिधाम तक वाहन खड़े हैं।इसके बाद भी भारी संख्या में लोग छोटे-छोटे बच्चों को लेकर मेले में घुसे हुए हैं। यह भी जानकारी मिली है कि आज जेब कतरे और मोबाइल चोरों की मौज है, जिसने जरा भी लापरवाही की वह उनका शिकार बन रहा है। बच्चे भी अपने मां-बाप से बिछड़ कर परेशान है। मुख्य मार्ग में अरुण सिंह के मकान के पास ही लोग वाहन किसी तरह खड़े कर देते हैं और मेले में घुसने का इंतजार करते बैठे रहते हैं। मुख्य मार्ग में चलने वाले वाहन किसी तरह निकल पा रहे हैं। लोगों का यह कहना है कि आज मेले का आखिरी दिन होने के कारण इतनी ज्यादा भीड़ हुई है।