logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सरखी गाँव में वन महोत्सव: सामुदायिक वन पट्टा मिलने पर झूमे ग्रामीण, ली जंगल बचाने की शपथ

निखिल सिंह राजपुत की रिपोर्ट

चैनपुर-: चैनपुर प्रखंड की बेंदोरा पंचायत के सरखी गांव में रविवार (9 फरवरी) को वन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मौका था गांव को सामुदायिक वन पट्टा मिलने का। इस दौरान अतिथियों का भव्य स्वागत पारंपरिक नृत्य-गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने जल, जंगल, जमीन और पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ ली। बेंदोरा पंचायत के मुखिया सुशील दीपक मिंज ने कहा कि झारखंड में पेसा कानून लागू होने से हमें हमारा अधिकार मिला है। सामुदायिक वन पट्टा मिलना हमारे लिए बड़ी कामयाबी है। अब जंगल को बचाना और संवारना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने कहा कि जंगल हमारा है, तो इसे बचाने का जिम्मा भी हमारा है। बतौर जिला परिषद सदस्य, मैं वन समिति और ग्रामीणों के विकास कार्यों में हमेशा सहयोग के लिए खड़ी रहूंगी। कृषि विभाग की ओर से 25 किसानों को मूंग का बीज वितरित किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि फादर क्रिस्टोफर राजेंद्र, जिला कृषि अभियंता निमन बोदरा, फिया फाउंडेशन के आलोक लकड़ा, प्रखंड समन्वयक ललित कुमार महतो, ऊषा सरिता मिंज, संजय टोप्पो, अमरेंद्र प्रसाद, रजनी केरकेट्टा समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

16
1211 views

Comment