logo

अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त

🚨 अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त
जुन्नारदेव।
क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ राजस्व विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। सग्गम गोलाई स्थित आइस फैक्ट्री के पास राजस्व विभाग की टीम ने अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर को पकड़ा है। यह कार्रवाई नायब तहसीलदार के निर्देशन में की गई।
जानकारी के अनुसार, जैसे ही राजस्व विभाग की टीम ने संदिग्ध ट्रैक्टर को रोका, चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भागने का प्रयास करने लगा। इस दौरान अधिकारी की सुरक्षा में तैनात नगर सैनिक बुधन ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए भागते ट्रैक्टर को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई।
नायब तहसीलदार द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया कि ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहा था, जिसे जब्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।
उल्लेखनीय है कि महादेव मेले के दौरान जब प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है, उसके बावजूद रेत माफियाओं के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। यह घटना प्रशासनिक सतर्कता और लगातार निगरानी की आवश्यकता को दर्शाती है।
प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

1
262 views