logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेयर चुनाव में भ्रम फैलाने का आरोप: शेखर अग्रवाल पर पीएम मोदी की तस्वीर के दुरुपयोग का दावा, भाजपा ने चेताया चुनाव आयोग जाने का संकेत


धनबाद | 09 फरवरी 2026:-धनबाद नगर निगम चुनाव में महापौर पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित प्रत्याशी शेखर अग्रवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा के जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा ने कहा कि शेखर अग्रवाल द्वारा अपने फेसबुक प्रोफाइल में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाकर स्वयं को भाजपा से जुड़ा हुआ दर्शाना राजनीतिक मर्यादाओं के विरुद्ध है और मतदाताओं को भ्रमित करने का सुनियोजित प्रयास है।

पंकज सिन्हा ने आरोप लगाया कि शेखर अग्रवाल जानबूझकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम और छवि का दुरुपयोग कर उनके जनहित में किए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों का राजनीतिक लाभ उठाना चाहते हैं, ताकि भोली-भाली जनता को गुमराह कर चुनावी फायदा हासिल किया जा सके। उन्होंने इस कृत्य को निंदनीय, भ्रामक और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया।

भाजपा नेताओं का कहना है कि अब भी शेखर अग्रवाल स्वयं को भाजपा से जुड़ा हुआ दिखाकर पार्टी के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम नागरिकों को गुमराह कर रहे हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पंकज सिन्हा ने कहा कि भाजपा इस प्रकार की भ्रामक राजनीति का कड़ा विरोध करती है और पार्टी के अधिवक्ताओं से राय लेकर चुनाव आयोग से औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रही है, ताकि इस तरह के भ्रामक प्रचार पर तत्काल कार्रवाई हो सके।

उन्होंने धनबाद की जागरूक जनता से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार के छलावे और राजनीतिक षड्यंत्र से सावधान रहें और सच्चाई को पहचानते हुए विकास, सुशासन और ईमानदार नेतृत्व के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी को अपना समर्थन दें।

66
2975 views

Comment