logo

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक महराजगंज में करोड़ो रूपये का फर्जी लेन देन का हवाला कारोबार का भंडाफोड़

महराजगंज उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक खुशहलनगर घुघुली के इन शाखाओ में विश्वस्त रूप से करोड़ो रूपये का बेनामी फर्जी लेन देन का हवाला कारोबार का एक बड़ा मामला सामने आया है। प्राप्त दस्तावेज और सूत्रों के अनुसार इन शाखाओं के माध्यम से लगभग करोड़ो रूपये का संदिग्ध लेन देन किया गया है। जिसके तार पच्छिम बंगाल से जुड़े होने की आशंका है। हवाला के इस खेल में कथित तौर पर कई ऐसे फर्जी खाता खुले हैं जैसे चंद्रशेखर प्रजापति खाता संख्या (640805/410 ), उदयभान सिंह( 75059690894), अनिता सिंह( 75069402546 ), ( 640805/1379 से 640805/1388 ) तक ऐसे बहुत सारे बेनामी खाते खोले गए जिसका कोई दस्तावेज नही है। जिसका उपयोग पार्किंग खाता के रूप में किया गया। बैंक विवरण से पता चलता है कि इन सभी खातों में भारी रकम आती है और उस रकम को बंगाल के किसी मोहम्मद मुस्तफा नामक व्यक्ति के खाते में भेज गया है।

*इस फर्जी लेंन -देन में क्षेत्रीय प्रबंधक और बैंक के शाखा प्रबंधक की मिली भगत से इस काम को अंजाम दिया गया*

सबसे बड़ी चौकाने वाली बात ये सामने आई हैं कि अधिकारियों की मिलीभगत से लगभग सैकड़ो KCC खाते से 1470/ ₹ रुपये की अवैध कटौती की गई हैं। कटौती की गई रकम उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के शाखा घुघुली में भेजा गया। किसानों की मेहनत की कमाई गरीब और असहाय लोगों की हक पर डाका डाल रहे बैंक कर्मचारी बड़े स्तर पर धोखाधड़ी की गई हैं। ऐसे लेनदेन को ले कर जब 'श्री त्रिपाठी जी' ने इसका विरोध किया तो क्षेत्रीय प्रबंधक के द्वारा उन्हें शाखा से दूर स्थानांतरित कर दिया गया। जिससे ये सिद्ध होता है कि इस भ्र्ष्टाचार में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के बड़े अधिकारी भी शामिल है। इस फ़र्ज़ी लेन देन को लेकर बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा एवम बैंक प्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे है। इन सभी करोङो रुपये के फर्जी लेन देन का बड़े उच्चाधिकारियों द्वारा निष्पक्ष जांच हो।ऐसे में कई फ़र्ज़ी लेन देन का खेल उजागर हों सकता हैं संवाददाता अजय पटेल महाराजगंज

1
70 views