logo

बृजमनगंज में सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत

AIMA न्यूज एजेंसी बृजमनगंज महाराजगंज।
महाराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना 8 फरवरी 2025 को रात 10 बजे के करीब कोल्हुई तिराहा गन्ना समिति के सामने हुई। मृतक की पहचान राम जीत पुत्र रघुवीर निवासी हाता बेला हरैया टोला बसहवा थाना बृजमनगंज के रूप में हुई है। उनकी उम्र लगभग 60 वर्ष थी।

*पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा*

थाना अध्यक्ष बृजमनगंज सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर सील सर्व मुहर कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल मोर्चरी घर महाराजगंज रवाना किया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

236
6175 views
  
1 shares