logo

ज़ीटीवी हॉस्पिटल में 15 th एलाइड हेल्थ प्रोफेशन डे व चौथा दिल्ली स्टेट हेल्थ वॉरियर क्रिकेट ट्रॉफी कंपटीशन बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया

दिनांक 6 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार प्रातः 11:30 बजे से ज़ी टीवी हॉस्पिटल ऑडिटोरियम में 15 th एलाइड हेल्थ प्रोफेशन डे 2026 (पैरामेडिकल डे) वह चौथा दिल्ली स्टेट हेल्थ वॉरियर क्रिकेट ट्रॉफी और तीसरा दिल्ली स्टेट हेल्थ वॉरियर सिंगिंग कंपटीशन बड़ी ही धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया डीएसपीटीईएफ के संस्थापक व अध्यक्ष आदरणीय श्री जयप्रकाश सर के संरक्षण में यह उत्सव बड़े ही धूम धाम से पिछले 14 वर्षों से मनाया जाता रहा हैं इस कार्यक्रम की शोभा तब और बढ़ जाती है जब केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले जी का आगमन मुख्य अतिथि, (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ,भारत सरकार) के रूप में सभी अस्पताल कर्मचारियों के बीच हुआ ।
मुख्य अतिथि श्री राम दास आठवले जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उनके स्वागत में तीन नन्हे बाल कलाकारों ने तबला वादन के साथ गणेश वंदना की प्रस्तुति दी जिससे हॉल रोशन व संगीतमय हो गया। मंत्री जी ने स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लगभग 35 सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य पेशेवरों को ट्राफियां वितरित कीं। क्रिकेट ट्रॉफी के विजेता रहें ( इहबास अस्पताल) और उपविजेता रहें (जीटीबी अस्पताल) को उनकी खेल भावना के लिए सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट के सभी मैचों के मैन ऑफ द मैच को भी सम्मानित किया गया। केंद्रीय जिला सीडीएमओ से मुकेश शर्मा, डीएससीआई से शैली नेगी और सीडीएमओ से दिनेश कुमार को उनके भावपूर्ण गायन के लिए क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अपार सफलता का श्रेय संस्थापक और अध्यक्ष श्री जय प्रकाश सर और उनकी आयोजन टीम को जाता है।
टिम मैंबर्स :-
डॉ ऋषभ शर्मा,सुरेंद्र वत्स, जनेश शर्मा, उदय कुमार, पूर्ण सिन्हा, साक्षी अरोरा, विकास पंचाल, राजेंद्र कुमार, स्वीटी ,भारती , अवनीश चौधरी ,प्रवीण कुमार पंवार को जाता है।

4
224 views
  
1 shares