logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महाराष्ट्र राज्य पेंशनर्स एसोसिएशन का राज्य स्तरीय अधिवेशन नरसी नामदेव हिंगोली में संपन्न

प्रतिनिधी महाराष्ट्र राज्य पुणे
3फरवरी मंगलवार2026को महाराष्ट्र राज्य के हिंगोली जिले में नरसी नामदेव तीर्थ क्षेत्र में महाराष्ट्र राज्य पेंशनर्स एसोसिएशन का राज्य स्तरीयअधिवेशन संपन्न हुआ ।
महाराष्ट्र के महा महिन संत नामदेव महाराज मंदिर नरसी नामदेव इस ग्राम में है । संत नामदेव महाराजजी ने वारकरी संप्रदाय का प्रसार महाराष्ट्र से लेकर पंजाब तक किया है । पंजाब मे भी उनके प्रतिभा की झाकी उमडती है । ऐसे महा महीन संत नामदेव महाराज मंदिर के परिसर में महाराष्ट्र राज्य पेंशनर्स एसोसिएशन का अधिवेशन संपन्न हुआ ।इस अधिवेशन में 2000 से अधिक सेवानिवृत शिक्षक, अधिकारी ,कर्मचारी उपस्थित थे ।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराष्ट्र पेंशनर्स एसोसिएशन के राज्यअध्यक्ष एन .डी . मारणेजीने विभूषित किया । इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि बीजेपी के जिला अध्यक्ष माजी आमदार गजाननराव घुगे हिंगोली के विद्यमान उप जीलाअधिकारी प्रतीक्षा ताई भुते , और मंदिर संस्थान के सचिव द्वारकाधीश सारडा , नरसिंह नामदेव ग्राम पंचायत के उपसरपंच ज्ञानेश्वरराव कीर्तनकार ,पेंशनर्स एसोसिएशन राज्य सर चिटणीस सुभाष पवार ,विभागीय उपाध्यक्ष वसंत सबनीस खासदार निलेश लंके इनके पिता श्री ज्ञान देव लंके ,अहिल्या नगर पेंशनर्स एसोसिएशन के जेष्ठ मार्गदर्शक ,और अहिल्या नगर जिला संगठन के सरचिटणीस ब द उबालें । दक्षिण विभाग प्रमुख ज्ञानदेव थोरात उपस्थित थे । महाराष्ट्र राज्य विभाग उपाध्यक्ष और सब जिला अध्यक्ष व्यासपीठ पर उपस्थित थे ।प्रथम प्रमुख अतिथियों ने संत शिरोमणि नामदेव महाराज की प्रतिमा का पूजन किया । और दीपक प्रज्वलीत करके कार्यक्रम शुरुआत की । महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री लोक नेते दिवंगत अजित दादा पवार इनके दु :खद निधन के कारण वहां श्रद्धांजलि अर्पित की गई । तद नंतर कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रमुख अतिथि अतिथियों का फूलहार, श्रीफल देकर सत्कार किया गया ।कार्यक्रम में जीजामाता शिक्षण बहुउद्देशीय संस्था हिंगोली के सरचिटणीस पद संगठन के अध्यक्ष से ज्ञानदेव जगताप भांडे गांव कर , उनका बिना विरोध चयन किया गया ।इसीलिए उनका विशेष सत्कार किया गया ।हिंगोली जिला अध्यक्ष और हिंगोली जिला के उप जिलाधिकारी माननीय प्रतीक्षा भुते ने इनका सत्कर किया । श्री संजय गीते का महाराष्ट्र राज्य पेंशन असोसियेशन से सेवानिवृत्ति जीवन गौरवपुरस्कार देकर सत्कार किया ।
सत्कार महाराष्ट्र एजुकेशनल संगठन की अध्यक्ष एन डी . मारने और द्वारकाधीश सारडा और कीर्तनकार उपसरपंच ज्ञानेश्वर कीर्तनकार के कर कमलों से गया ।
इस अधिवेशन में कुल मिलाकर58 जिला सेवानीवृत्त शिक्षकों का जीवन गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया । और उनके कार्यकाल की सरहना करके , उन्होंने अपना जीवन राष्ट्र के लिए अर्पण करके राष्ट्र को समृद्ध बनाया । इसलिए राष्ट्र की प्रगति में सेवानिवृत शिक्षक तथा कर्मचारियों का बड़ा ही योगदान है । समस्त राष्ट्र निर्माण मे शिक्षको ने अपणी अहंम भूमिका निभायी है । उनकी सरहाना करके उनको पुरस्कृत करके उनका सत्कार किया । इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री .एन .डी .मारने , जी ने कहा सेवानिवृत शिक्षकों की जो समस्याएं हैं । समस्या पर चर्चा करके सरकार सेवानिवृत्ति लोगों की ओर ध्यान दें ! क्योंकि उन्होंने अपना जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित किया था । उनकी की समस्याएं एक कार्यालय और हर एक जिला कार्यालय में गौर से देखना चाहिए । ऐसा होता नहीं । सेवानिवृत्ति लोगों की समस्या की ओर जानबूझकर ।कार्यालय कर्मचारी दुर्लक्षीत करते हैं । इसके कारण हम दुख जताते हैं । कि सरकार हमारी ओर देखे । पड़े हुए काम है ।उसकी ओर ख्याल देकर उसको सुलझाएं ।
नही तो हमे आंदोलन छेड़ना पडेगा । सभी कार्य कर्ता ने तैयार रहना है ।
इस कार्यक्रम का सूत्र संचालन हिंगोली जिला संगठन के अध्यक्ष मनोहर को पोपळाईत और महिला प्रतिनिधि ज्योति ताई देव ने किया था । बाद मे सभी का आभार प्रदर्शन किया । हिंगोली के लोकप्रिय आमदार तानाजी मुटकुले ने आभार जताया । सब उपस्थितों का आभार जताया और उन्होंने उपस्थित सब सेवानिवृत्ति को मिष्ठान भोजन की व्यवस्था की थी । दोपहर के सत्र में मिष्ठान्न भोजन का कार्यक्रम हुआ ।औरभोजन के बाद कार्यक्रम समाप्त हुआ । अगले साल का अधिवेशन
वर्धा जिले में होगा l वार्धा सेवा निवृत्त संघटन के जिले के जिलाध्यक्ष ने घोषित किया ।

50
7972 views

Comment