logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शिवपंचायतन व विजय श्री बालाजी की प्राण-प्रतिष्ठा आज, गुरुवार को निकाला पंचायती मूर्तियों का नगर भ्रमण


बीनागंज:- विष्णु शाक्यवार
नगर में आयोजित सात दिवसीय नवकुंडात्मक श्री शिवपंचायतन एवं विजय श्री बालाजी प्राण-प्रतिष्ठा रुद्र यज्ञ महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार को भगवान शंकर जी की पंचायती मूर्तियों का भव्य नगर भ्रमण एवं चल समारोह श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ निकाला गया। नगर भ्रमण के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया गया।
आयोजन समिति के अनुसार शुक्रवार को भगवान शंकर जी एवं विजय श्री बालाजी की प्रतिमाओं की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न की जाएगी। इसी अवसर पर यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। प्राण-प्रतिष्ठा उपरांत मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।
महोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन संगीतमय श्रीरामकथा का आयोजन श्रद्धा भाव से किया गया, जिसमें नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहभागिता कर रहे हैं। यह आयोजन 30 जनवरी से 6 फरवरी तक लहरया रोड स्थित विजय श्री बालाजी मंदिर, बीनागंज में आयोजित किया जा रहा है। श्रीरामकथा रात्रि 8 से 11 बजे तक एवं यज्ञ प्रातः 8 बजे से प्रारंभ किये गए।
आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से आज शुक्रवार को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

2
194 views

Comment