ग़ज़ल गायक जगजीत सिंह जी जयंती मनाई गई।
ग़ज़ल गायक जगजीत सिंह की जयंती मनाई गई
रिपोर्टर - भगवानदास शाह ✍️
जिला बुरहानपुर मध्यप्रदेश
विश्व प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक जगजीत सिंह की जयंती जन्म जयंती संगीत साधना एवं साहित्य सोसायटी द्वारा मनाई गई
चिट्ठी न कोई संदेश,प्यार का पहला खत लिख ने में वक्त तो लगता हैं जैसी कई ग़ज़लों को बखूभी संगीत साधना के गायक कलाकारों ने निभाया ,संस्था प्रमुख विलास गोसावी ने बताया कि ग़ज़ल के क्षेत्र में जगजीत सिंह ने कम उम्र में खूब नाम रोशन किया उन की गज़ले दिल को छू लेती हैं,उन के जैसा गज़ल गायक अब नहीं हो सकता मात्र 61 वर्ष में उन ने दुनिया को अलबिदा कर दिया लेकिन गज़ल के क्षेत्र में अमीट छाप छोड़ गये।
कार्यक्रम संगीत साधना संस्था कार्यालय शिकारपुरा बुरहानपुर पुराना आयुर्वेदिक कॉलेज शिकारपुरा में संपन्न हुआ
इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष प्रदीप तिवारी ,सैयद शकील मुन्ना भाई, वरिष्ठ सदस्य दिलीप जोशी, ठाकुर वीरेंद्र सिंह चित्रकार ,मधुकर वाघले ,बलराम सुखदाने, गुलाब सोनार ,निकेश महाजन ,प्रदीप जोशी ,कैलाश चानदोलकर, प्रशांत पांवड़े, सहित कई सदस्य उपस्थित थे।