logo

दिल्ली के 10 से अधिक स्कूल को मिली बम की धमकी, तलाश अभियान जारी

नयी दिल्ली: नौ फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कम से कम 10 विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल प्राप्त हुए जिसके कारण बड़े पैमाने पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी।

डीएफएस के अनुसार, शहर के विभिन्न हिस्सों में स्थित कई शैक्षणिक संस्थानों से सुबह के समय आपातकालीन कॉल प्राप्त हुए, जिसके बाद दमकल गाड़ियां और बम निरोधक दस्ते तुरंत उन स्थानों पर भेजे गए।

0
0 views