logo

नाबालिगों के नाम जाबकार्ड फर्जी भुगतान की पुष्टि प्रतापगढ़ डीएम ने ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज किए कमेटी गठित।

प्रतापगढ़ जिले की ग्राम पंचायत रायचन्द्रपट्टी में सरकारी धन के दुरुपयोग की पुष्टि होने के बाद जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने ग्राम प्रधान नीलम सिंह के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए हैं। ग्राम पंचायत के विकास कार्यों के भुगतान और देखरेख के लिए एक तीन सदस्यीय कमेटी भी गठित की गई है।

ग्राम प्रधान नीलम सिंह और पंचायत सचिव पर सरकारी धन में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की गई थी। इस शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने जांच के लिए जिला उद्यान अधिकारी और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को नामित किया था। जांच टीम की रिपोर्ट में कई अनियमितताओं की पुष्टि हुई।

रिपोर्ट के अनुसार, गांव के चार नाबालिगों के नाम से जॉबकार्ड जारी कर उनके बैंक खातों में मनरेगा मजदूरी का भुगतान किया गया।
इसके अतिरिक्त, शिव मैदान के समतलीकरण के नाम पर फर्जी भुगतान, हैंडपंप रीबोर के नाम पर धन निकासी और पंचायत भवन की मरम्मत के नाम पर प्रधान के बेटे के बैंक खाते में सरकारी भुगतान किए जाने की भी पुष्टि हुई है।

जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने प्रधान के वित्तीय अधिकार तत्काल प्रभाव से सीज कर दिए। ग्राम पंचायत के विकास कार्यों के संचालन और भुगतान के लिए ग्राम पंचायत सदस्य अशोक सिंह, आशुतोष सिंह और सुनीता देवी की तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी अगले आदेश तक प्रधान के दायित्वों का निर्वहन करेगी।

इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने मामले की विस्तृत और विधिवत जांच के लिए परियोजना निदेशक (पीडी) दयाराम यादव को नामित किया है। उन्हें 15 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए

5
737 views