logo

मुनि भगवनतो मंगल प्रवेश 11 फरवरी महिदपुर सिटी 26 को श्री नेमि जयंत राज विहारधाम उद्घाटन समारोह में

*मुनिभगवंतों का मंगल प्रवेश 11 फरवरी महिदपुर सिटी*
*26 को श्री नेमि जयन्तराज विहारधाम उद्घाटन समारोह में*

*उज्जैन/गिरधारी गेहलोत जन जन की आवाज की खास खबर*

लोकेशन /नागदा
परम पूज्य राष्ट्रसंत, पुण्यसम्राट गुरुदेव श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी महाराजा के शिष्य, परमरस द्विशतावधानी मुनिराज श्री प्रत्यक्षरत्न विजयजी म.सा. एवं मुनिराज श्री पवित्ररत्न विजयजी म.सा. का महिदपुर सिटी में 11 फरवरी को श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में मंगलमय प्रवेश होगा।
मुनिभगवंत 9 फरवरी को नागेश्वर तीर्थ से विहार कर महिदपुर सिटी की ओर प्रस्थान करेंगे। इस पावन अवसर पर सम्पूर्ण नगर में धर्म, आस्था एवं भक्ति का वातावरण निर्मित होगा। 7 फरवरी को नागेश्वर तीर्थ पर चोमेला संघ के महानुभावों द्वारा मुनिभगवंतों से चोमेला पधारने की विनम्र विनती की गई थी।
अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद् के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ब्रजेश बोहरा ने बताया कि मुनिभगवन्तों का आगामी विहार नागदा होते हुवे परमरस मुनिभगवंतों की पावन प्रेरणा से भाटपचलाना एवं खाचरौद रोड स्थित नेमि वेयरहाउस (पंकज जैन) की भूमि पर, बुपक्या परिवार द्वारा निर्मित श्री नेमि जयन्तराज विहारधाम का निर्माण पूर्ण होने उपरांत 26 फरवरी को आयोजित उद्घाटन समारोह में निश्रा प्रदान करने हेतु होगा।
मुनिराज श्री के मंगल प्रवेश व उद्घाटन समारोह को लेकर नगरवासियों में अत्यंत हर्ष, उल्लास एवं उत्साह का वातावरण व्याप्त है।

17
834 views