logo

अनिरुद्ध आचार्य जी की कथा में बेकाबू हुई भीड़

प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य की कथा के दौरान मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक भीड़ के दबाव से पंडाल की गैल टूट गई। घटना के बाद मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिससे श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडाल में मौजूद थे। अचानक गैल टूटने से लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े। इस दौरान दो महिलाएँ बेहोश हो गईं, जिन्हें तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और आयोजक मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। कुछ देर के लिए कथा कार्यक्रम को रोक दिया गया, बाद में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के बाद कार्यक्रम को पुनः शुरू किया गया।
प्रशासन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अत्यधिक भीड़ और कमजोर संरचना को हादसे का कारण माना जा रहा है। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
इस घटना के बाद श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल है, वहीं प्रशासन ने भविष्य में ऐसे धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराने की बात कही है।

4
578 views