logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना अंतर्गत दरजानिया पुल के पास प्रॉपर्टी डीलर गणेश साहनी को अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दिया

अपराधी किसी का मित्र नहीं होता l
इसी भयावह सच्चाई का परिणाम है कि सोंगर पंचायत अंतर्गत मिर्जापुर निवासी, समाजसेवी गणेश सहनी उर्फ आदर्श जी की ताजपुर–हलई पथ पर हरपुर भिंडी गाँव के समीप दर्जिनिया पुल के पास, पहले से घात लगाए अपराधियों द्वारा लगभग एक दर्जन गोलियाँ मारकर निर्मम हत्या कर दी गई।
गणेश जी केवल एक व्यक्ति नहीं थे, बल्कि शिक्षा, समाजसेवा और न्याय के प्रति समर्पित एक सशक्त व्यक्तित्व थे। उन्होंने पूर्व में मोरवा बाजार में दिल्ली पब्लिक स्कूल का सफल संचालन किया, वर्तमान में प्रॉपर्टी डीलर के रूप में कार्यरत थे तथा पेशे से वकील भी थे।
वे मेरे अत्यंत करीबी मित्र थे। उनके असामयिक और दर्दनाक निधन से मन अत्यंत व्यथित है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकसंतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें।
प्रशासन से मांग है कि दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी हो तथा उन्हें कठोरतम सजा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई भी अपराधी इस तरह की दुस्साहसिक वारदात करने का साहस न कर सके।
🙏 भावपूर्ण श्रद्धांजलि
ॐ शांति

14
1064 views

Comment