logo

रोडवेज बस स्टेशन पर यातायात पुलिस ने लौटाया गुम मोबाइल, ईमानदारी की मिसाल बनी पुलिस

शाहजहाँपुर। रोडवेज बस स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान यातायात पुलिस ने ईमानदारी और जनसेवा का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया। सड़क पर मिला एक गुम मोबाइल फोन यातायात पुलिस कर्मियों ने उसके वास्तविक स्वामी को सकुशल लौटाकर मानवता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक यातायात के नेतृत्व में यातायात शाखा द्वारा यह सराहनीय कार्य किया गया।
बताया गया कि शनिवार 8 फरवरी 2026 को रोडवेज बस स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान यातायात शाखा में तैनात आरक्षी रवि कुमार को सड़क पर गिरा हुआ एक मोबाइल फोन मिला। उन्होंने तत्काल मोबाइल को उठाकर मौके पर मौजूद यातायात उपनिरीक्षक शिवराम को सुपुर्द कर दिया।

कुछ देर बाद मोबाइल पर कॉल आने पर फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसका मोबाइल कहीं गिर गया है। इस पर आरक्षी रवि कुमार ने अपनी लोकेशन बताकर मोबाइल स्वामी को मौके पर बुलाया और पहचान सुनिश्चित करने के बाद मोबाइल फोन उसे सौंप दिया।

मोबाइल वापस पाकर स्वामी ने यातायात पुलिस की ईमानदारी और तत्परता की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शाहजहाँपुर पुलिस सदैव आमजन की सेवा और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

6
295 views