बड़ी खबरें...............
➡लखनऊ- गोमती नदी में जल्द चलेगा आलीशान टूरिस्ट क्रूज, एक साथ 200 लोग गोमती नदी की सैर कर सकेंगे, हनुमान सेतु से गोमती बैराज के बीच क्रूज संचालन, क्रूज 30 से 45 मिनट में एक चक्कर पूरा करेगा, रिवर फ्रंट पर 5 माह में क्रूज निर्माण कार्य पूरा होगा, कॉन्फ्रेंस हॉल,VIP लाउंज डिजिटल स्क्रीन की सुविधा, ऊपरी डेक पर ओपन रेस्टोरेंट की भी होगी व्यवस्था, 16 करोड़ की लागत से निर्माण,खर्च कंपनी उठाएगी, कंपनी हर साल LDA को देगी 16 लाख रुपये रेवेन्यू, 300 रुपये टिकट प्रस्तावित पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
➡लखनऊ- CM आवास पर BJP सचेतक दल की बैठक सम्पन्न, कल बजट सत्र प्रारंभ होने से पहले हुई बैठक, मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई
➡लखनऊ- रहीमाबाद में बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी, जमीन विवाद में महिला को मारने के लिए निकाली बंदूक, पुलिस ने पीड़ित महिला के बेटे को थाने में बैठा लिया, दबंग की शिकायत पर पुलिस ने पीड़िता के बेटे को उठाया, वीडियो में दबंग बंदूक दिखाकर धमकाता दिख रहा है, पीड़िता का डाला गया लिंटर दबंगों ने जबरन गिराया, रहीमाबाद थाने के कमालुद्दीन नगर का है मामला
➡लखनऊ- यूपी विधानसभा का बजट सत्र कल से होगा शुरू, विपक्षी पार्टियां फिर सरकार को घेरने की तैयारी में है, 11 फरवरी को यूपी विधानसभा में बजट होगा पेश, शहरों के विकास,बुनियादी ढांचे पर बड़े खर्च की संभावना, प्रदेश के विकास,आम लोगों की सुविधाओं पर रहेगा ध्यान, 2025-26 में यूपी का बजट करीब 8.08 लाख करोड़ था
➡लखनऊ- लखनऊ में पतंग के मांझे का क़हर जारी, जानलेवा मांझे से बाइक सवार की नाक कटी, पतंग के मांझे की चपेट में आने से नाक कटी, लगातार जानलेवा मांझे के लोग हो रहे शिकार, ठाकुरगंज क्षेत्र के बंधे के पास हुआ हादसा
➡मैनपुरी- क्रिकेट खेलते वक्त अचानक किशोर की मौत, 13 वर्षीय विराट की अचानक मौत से हड़कंप, दोस्तों संग क्रिकेट खेल रहा था छात्र विराट, खेल के दौरान अचानक हाथ से छूटा बैट, गिरकर हुआ बेहोश, अस्पताल में मृत घोषित, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार, बिछवा थाना क्षेत्र के गांव सहारा की घटना
➡अलीगढ़- प्रपोज डे पर छेड़छाड़ युवक को पड़ी भारी, लड़की ने युवक की चप्पलों से की पिटाई, अरफान ने हिंदू लड़की से की थी छेड़छाड़, सूचना के बाद थाने पहुंचे हिंदूवादी कार्यकर्ता, सासनी गेट थाना के खाईडोरा की घटना
➡नोएडा- निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, दो मज़दूरों की हुई दर्दनाक मौत, शटरिंग नीचे गिरने से हुआ हादसा, अस्पताल में किया गया मृत घोषित, कोई मकान नहीं गिरा है, दो ठेकेदार हिरासत में लिए गए, मामले में पूछताछ और जांच जारी, सेक्टर 142 थाना क्षेत्र की घटना
➡ संभल- काशीराम आवासीय कॉलोनी में घर कब्जामुक्त, 50 से अधिक घर प्रशासन ने कब्जामुक्त कराए, मुस्लिम समुदाय के लोगों का था अवैध कब्जा, 12 साल तक घरों पर कर रखा था अवैध कब्जा, कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस फोर्स रही तैनात, परिवारों की प्रशासनिक अधिकारियों से नोकझोंक, चंदौसी थाना की काशीराम कॉलोनी का मामला
➡रायबरेली- नहर की पटरी कटने से फसल तबाह, गेहूं, सरसों, आलू की फसल जलमग्न, किसानों ने नहर विभाग पर लगाया आरोप, शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गदागंज थाना क्षेत्र की घटना
➡इटावा- सगाई के एक दिन बाद युवक ने दी जान, खेत में पड़ा मिला खून से लथपथ शव, एक दिन पहले धूमधाम से सगाई हुई थी, युवक ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी, इटावा के ऊसराहार इलाके की दर्दनाक घटना
➡एटा- रोडवेज बस बाइक को बचाने में पलटी, डिवाइडर से टकरा कर रोड पर पलटी, बस सवार 6 से ज्यादा यात्री घायल, बस में सवार थे करीब 32 यात्री, बरेली से आगरा जा रही बस पलटी, कोतवाली देहात के कासगंज रोड की घटना
➡सिद्धार्थनगर- मनोज कुमार हत्याकांड मामले का खुलासा, हत्या में शामिल चार अभियुक्त गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, रॉड भी बरामद, 20 दिन पूर्व हुए विवाद की रंजिश में हत्या, थाना खेसरहा के बनुहिया बुजुर्ग की थी घटना
➡हमीरपुर- चिकासी थाने की पुलिस जीप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में चिकासी थाने के गार्ड ब्रजेंद्र कुमार की मौत, सब इंस्पेक्टर मोहित देव गंभीर रूप से हुए घायल, बाइक सवार को बचाने के चलते हुआ हादसा, पोस्टमार्टम कराकर थाने लौट रही थी पुलिस जीप, जरीया थाना क्षेत्र के चुरहा गांव के पास हादसा
➡सहारनपुर- जमीन विवाद में दो पक्षों में चली गोलियां, फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत, हड़कंप, कई लोग घायल, अस्पताल भेजे गए सभी, भारी पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी मौजूद, थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के शिवालिक की घटना
➡इटावा- शादी से पहले युवती की मौत से सनसनी, शादी की तैयारियों के बीच घर में मातम, फोन पर होने वाले पति से विवाद हुआ, युवती ने की फांसी लगाकर की आत्महत्या, 10 मार्च को आनी थी बारात, मचा कोहराम, जांच से सामने आएगा विवाद का पूरा सच, सदर कोतवाली के पुरबिया टोला की घटना
➡देहरादून- अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ी महापंचायत आयोजित, मंच पर अंकिता भंडारी के माता-पिता भावुक दिखाई दिए, न्याय के लिए संघर्षरत माता-पिता, गहरी भावुकता दिखी, SC के सिटिंग जज की निगरानी में CBI जांच हो, जांच पुरानी FIR के आधार पर ही आगे बढ़े, अनिल जोशी की FIR को मामले से पूरी तरह हटाने की मांग, विधायक रेनू बिष्ट की कॉल डिटेल निकालने की मांग
➡पटना- पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को भेजा गया जेल, कल गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में हुई थी पेशी, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा था PMCH, पीएमसीएच से पप्पू यादव को जेल भेजा गया, हॉस्पिटल से डिस्चार्ज के बाद जेल भेजा गया