logo

दालमंडी में 21 मकान जर्जर घोषित, नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस




वाराणसी। दालमंडी सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 मकानों को जर्जर घोषित कर दिया है। इन मकानों पर नोटिस चस्पा कर भवन स्वामियों और उनमें रह रहे लोगों को मकान खाली करने का निर्देश दिया गया है। सड़क चौड़ीकरण की जद में कुल 187 मकान आ रहे हैं, जिनमें से अब तक 21 मकानों की स्थिति बेहद कमजोर पाए जाने पर यह कदम उठाया गया।



नगर निगम के अनुसार दालमंडी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के चलते कई पुराने भवनों की संरचना कमजोर हो गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए गए सर्वे और जांच के बाद 21 मकानों को जर्जर घोषित किया गया। इन भवनों पर नोटिस लगाकर स्पष्ट किया गया है कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए इन्हें तत्काल खाली कराया जाए। नोटिस देखकर भवन स्वामियों और किरायेदारों में हड़कंप मच गया।

नगर निगम का कहना है कि दालमंडी क्षेत्र में पहले भी कई मकानों को जर्जर घोषित किया जा चुका है। जांच के बाद दोबारा सर्वे में 21 और मकान बेहद कमजोर पाए गए, जिन्हें अब खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का दावा है कि सड़क चौड़ीकरण का कार्य तय समय में पूरा किया जाएगा, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।

17
1156 views