logo

विधायक महेंद्र प्रताप सिंह ने बी•आर•डी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल भाजपा कार्यकर्ता का हाल जाना

गोरखपुर।
गगहा क्षेत्र निवासी भाजपा कार्यकर्ता श्री राधामोहन सिंह जी को गोली लगने की सूचना प्राप्त होते ही गोरखपुर के लोकप्रिय विधायक श्री महेंद्र प्रताप सिंह जी तत्काल बी•आर•डी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर पहुंचे और चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेते हुए उनका हाल-चाल जाना।
विधायक जी ने परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया तथा डॉक्टरों को हर संभव बेहतर इलाज के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।
इस अवसर पर विधायक जी ने गुरू गोरक्षनाथ जी से प्रार्थना करते हुए कहा कि
“गुरूदेव की कृपा से श्री राधामोहन सिंह जी शीघ्र स्वस्थ हों।”
घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में चिंता का माहौल है, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों द्वारा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की जा रही है।

8
1548 views