राजस्थान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डोटासरा व खेलकूद प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष पठान के निर्देशों के अनुसार नागौर के युवा नेता गौरी को बनाया जिला महासचिव
रिपोर्ट : शलारूख जोया
नागौर । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जनाब अमीन पठान के निर्देशों के अनुसार नागौर जिला खेलकूद प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष तबरेज खान ने नियुक्ति पत्र देकर नागौर के पूर्व कॉलेज व कांग्रेस के युवा नेता जावेद गौरी मानासर को कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ के जिला महासचिव का पद पर नियुक्ति पत्र देकर पार्टी के हित में कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी ।