खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में करें बेहतर प्रदर्शन - संजीव मागो
बार ब्रांच की खेल प्रतियोगिताएं शुरू
धौलपुर । धौलपुर अभिभाषक संघ धौलपुर द्वारा बार- ब्रांच की खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव मागो के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला जज संजीव मागो ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से बार और ब्रांच के बीच के संबंध ज्यादा मजबूत और माधुर होते हैं । उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से शरीर को ऊर्जा प्रदान होती है और मानसिक विकास में बढ़ोतरी होती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने पसंदीदा खेल को खेलना चाहिए।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश
राकेश गोयल ने कहा कि अभिभाषक संघ द्वारा यह बहुत ही सुखद पहल की गई है। प्रतियोगिताओं में अधिवक्ताओं को तथा न्यायिक अधिकारी कर्मचारियों को अपने खेल प्रदर्शन का अवसर मिलेगा।
एम ए सी टी न्यायाधीश सुश्री प्रीति नायक ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन प्रतिवर्ष होने चाहिए। इससे मानसिक स्ट्रेस से मुक्ति मिलती है और शारीरिक क्षमता का विकास होता है । खिलाड़ियों को इन प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभानी चाहिए।
इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गई।
अभिभाषक संघ धौलपुर के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि पहली बार इतने बड़े स्तर पर जिले की सभी बार और ब्रांच के बीच खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें अधिवक्ताओं के साथ न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमारा प्रयास रहेगा । इस प्रकार के आयोजन प्रतिवर्ष होते रहे।
इस अवसर पर 100 मीटर व 200 मी की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका फाइनल मुकाबला 14 फरवरी को होगा।
अतिथियों का आभार अभिव्यक्ति संघ के महासचिव अरविंद सिंह गुर्जर द्वारा व्यक्त किया गया।
समारोह में कोर्ट मेनेजर बृजेश शर्मा, मुंसरीफ राजीव शर्मा, अभिभाषक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश त्यागी, पुस्तकालय सचिव प्रशांत बघेल, कीर्ति राजावत , इंद्रा शर्मा, बीनू शर्मा व अधिवक्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।
मंच का संचालन रंजीत दिवाकर एडवोकेट द्वारा किया गया।
इस अवसर पर निर्णायक के रूप में हरिमोहन शर्मा शारीरिक,शिक्षक, राकेश परमार ,मनोज कुमार, विमल शर्मा, रवि मोहन त्रिवेदी , मोहम्मद जाकिर हुसैन व हीरा बहादुर मुख्य रूप से उपस्थित थे ।
स्पोर्ट्स वीक के दौरान एथलेटिक्स, बैडमिंटन, क्रिकेट,केरम, शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन महिला पुरुष वर्ग में किया जाएगा।