नाले के पानी का निकासी न होने के कारण जलजमाव के कारण मुहल्ले में गंदगी का अंबार, फैल रही है संक्रामक बिमारियां प्रशासन मौन::::
हमारे शहर प्रयागराज के कुछ कालोनियों के गली रोड नाली की व्यवस्था अत्यंत दयनीय है नाले जगह जगह जाम एवं चोक हैं सड़के अस्त व्यस्त टूटी फूटी एवं जर्जर हो चुकी हैं नालियां चोक होने के कारण सारा पानी सड़क के गड्ढे में आकर रुकता है जिससे गंदगी फैलने के कारण तमाम तरह की बीमारियों से लोग पीड़ित एवं बीमार हो जाते हैं बाइक या पैदल चलने वाले राहगीर चोटिल होकर आए दिन दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं शासन प्रशासन कई बार गुहार लगाने के बावजूद कोई अधिकारी इसकी सुधि नहीं लेते हैं अतः नगर निगम प्रशासन के अधिकारियों से विनम्र निवेदन है कि इसका निरीक्षण कर उचित दिशा निर्देश देकर अधीनस्थ अधिकारी गण एवं कर्मचारी से इसका निस्तारण कराने का कष्ट करें! धन्यवाद