logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*महाराष्ट्र के बाद अब पंजाब में हिंदू संत पर अटैक, होशियारपुर में स्वामी पुष्पेंद्र पर हमला

होरिशयारपुर। महाराष्ट्र के पालघर के बाद बाद अब पंजाब से संत पर हमले की खबर आई है। यहॉं होशियारपुर स्थित आश्रम में स्वामी पुष्पेंद्र स्वरूप के ऊपर प्राणघातक हमला हुआ। मास्क पहने हमलावरों ने स्वामीजी के ऊपर धारदार हथियार से हमला किया।

शुक्रवार 24 अप्रैल  को रात तकरीबन 10 बजे स्वामी पुष्पेंद्र स्वरूप होशियारपुर स्थित आश्रम में विश्राम कर रहे थे। दो लोग दीवार फाँदकर उनके आश्रम में घुसे और स्वामी जी पर हमला कर दिया। उस वक़्त स्वामी पुष्पेंद्र आश्रम में अकेले थे।


बाद में स्वामी पुष्पेंद्र स्वरूप को हाॅस्पिटलले जाया गया। स्थानीय हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उन्होंने पुलिस को बताया कि, ‘उन अज्ञात हमलावरों ने उनके हाथ-पैर बाँध दिए। फिर हमला कर उन्हें घायल कर दिया और आश्रम से 50 हजार रुपये एवं कुछ अन्य समान लेकर फरार हो गए।’ स्वामी पुष्पेंद्र ने बताया कि, ‘बदमाशों ने उनका गला भी दबाया।’ 
 .
स्वामी पुष्पेंद्र स्वरूप ने बताया कि उन्होंने हमलावरों से कहा कि, ‘रकम लेकर चले जाओ, लेकिन मुझे मत मारो। इसके बावजूद हमलावरों ने उन पर बुरी तरह से हमला किया। गला दबाने के साथ ही हमलावरों ने उनके सिर पर भी किसी हथियार से वार किया, जिसमें वो बुरी तरह से घायल हो गए।


गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार 16 अप्रैल  को महाराष्ट्र के पालघर में दो साधुओं सहित 3 लोगों की भीड़ द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस घटना का वीडियो 3 दिन बाद रविवार को वायरल हुआए जिसके बाद लोगों को सच्चाई पता चली थी। पालघर मॉब लिंचिंग का ये वीडियो दिल दहला देने वाला था। उस वीडियो को देख कर कोई भी काँप उठे। इस वीडियो में दिख रहे एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने जानकारी माँगी थी। जिसके बाद पता चला कि वो शरद पवार की पार्टी राक्रांपा का आदमी है।

अभी तक इस मॉब लिंचिंग के मामले में एफआईआर दर्ज कर 110 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 101 लोगों को 30 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया है, जबकि 9 नाबालिगों को जुवेनाइल सेंटर होम में भेज दिया गया है।

अखिल भारतीय संत समिति ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर इस मॉब लिंचिंग की सीबीआई जाँच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग की है। पत्र में हत्या के पीछे बड़ी साजिश की आशंका जताई गई है। 

264
35529 views

Comment