logo

गोंडा पुलिस की गैंगस्टरों पर डबल स्ट्राइक! 🚨


बाप–बेटे की जोड़ी पर बड़ी कार्रवाई, ₹52.42 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क
गोंडा जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों पर शिकंजा कस दिया है।
गैंगस्टर पिता मोहम्मद खलील और बेटे चांद बाबू की करीब ₹52.42 लाख की अवैध संपत्ति को कुर्क कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि दोनों ने अपराध के जरिए अवैध कमाई कर संपत्ति अर्जित की थी।
इसके साथ ही अवैध धन से भरे बैंक खातों को फ्रीज कर सीधा जब्त कर लिया गया है।
यह सख्त कार्रवाई जिलाधिकारी गोंडा के आदेश पर अमल में लाई गई।
गोंडा प्रशासन का साफ संदेश है —
अब अपराध से कमाई करने वालों की संपत्ति नहीं बचेगी!
📌 AIMA MEDIA NEWS | गोंडा

19
1142 views