logo

अयोध्या को मिला नया सख्त DIG सोमेन वर्मा की एंट्री से अपराधियों में खौफ


अयोध्या को मिला नया सख्त DIG सोमेन वर्मा की एंट्री से अपराधियों में खौफ

जानिए कौन हैं सोमेन वर्मा दर्शन के बाद संभालेंगे कार्यभार

अयोध्या


अयोध्या में नए डीआईजी/आईजी के रूप में नियुक्त आईपीएस अधिकारी सोमेन वर्मा शनिवार को पहुंच गए। वे रविवार को हनुमानगढ़ी और श्रीराम जन्मभूमि परिसर में रामलला के दर्शन-पूजन के बाद औपचारिक रूप से अयोध्या रेंज का प्रभार ग्रहण करेंगे। इसी बीच, पूर्व आईजी प्रवीण कुमार अब एडीजी लखनऊ जोन का चार्ज संभाल चुके हैं और जल्द ही उनके भी अयोध्या आने की संभावना है। सोमेन वर्मा का चयन अयोध्या रेंज के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि वे अपनी सख्त कार्यशैली और प्रभावी प्रशासनिक नियंत्रण के लिए जाने जाते हैं। मिर्जापुर में बतौर एसएसपी उनके कार्यकाल की लगातार चर्चा रही है, जहाँ उन्होंने अपराध नियंत्रण को लेकर कड़े कदम उठाए और पुलिसिंग में तेजी लाईकौन हैं सोमेन वर्मा? 2012 बैच के आईपीएस सोमेन वर्मा पश्चिम बंगाल के मूल निवासी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा असम में हुई और उन्होंने एनआईटी असम से बीटेक की डिग्री हासिल की। पुलिस सेवा में आने से पहले वे भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (IES) के तहत मिनिस्ट्री ऑफ पावर में कार्यरत थे। तकनीकी समझ, आधुनिक सोच और प्रशासनिक अनुभव ने उन्हें पुलिस विभाग में एक दक्ष अधिकारी के रूप में पहचान दिलाई। लखनऊ में कार्यभार संभालने के बाद वर्मा करीब ढाई वर्ष तक सुल्तानपुर में एसपी रहे। यहाँ अपराध नियंत्रण उनकी प्राथमिकता में रहा। ज्वेलरी शॉप डकैती और मंगेश यादव एनकाउंटर जैसे मामलों में उनकी त्वरित और निर्णायक कार्रवाई ने उन्हें सख्त प्रशासक की छवि दिलाई। जनवरी में सुल्तानपुर से स्थानांतरण के बाद उन्होंने मिर्जापुर में एसएसपी के रूप में कार्यभार संभाला, जहाँ उन्होंने जीरो टॉलरेंस नीति से अपराधियों पर कड़ा प्रहार किया।अयोध्या जैसे धार्मिक और संवेदनशील जनपद में सोमेन वर्मा की तैनाती को प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन को उम्मीद है कि नए डीआईजी रेंज में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन को और अधिक मजबूत करेंगे।

2
24 views