logo

72 युवाओं ने किया रक्तदान

लालसोट
मूलचन्द मीना कल्याण संस्थान में संस्थान सचिव एवं भाजपा प्रवक्ता सतपाल मीना के जन्मदिन के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में संस्थान के अधीन संचालित महाविद्यालयों के 72 विद्यार्थियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक सरोकार का परिचय दिया। निर्झरना काली डूंगरी के संत अवधेश महाराज, सेवा निवृत्त आईएएस बीएम मीना, संस्थान अध्यक्ष राजन्ती देवी, एमडी आलोक कुमार मीना, भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला, पूर्व सभापति पिंकी चतुर्वेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

1
0 views