कानूनी जानकारी दी
लालसोट तालुका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में शनिवार को विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम-1 ऋतु चंदानी ने विद्यार्थियों को कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। अधिवक्ता विजय कुमार ठाकुरिया ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी दी, जबकि पैरालीगल वॉलेंटियर हनुमान प्रसाद नापित व समिति सचिव राहुल कुमार शर्मा ने कार्यक्रम के उद्देश्यों से अवगत कराया।