logo

डिवाइडर से टकराई पिकअप

लालसोट
शहर के बस स्टैंड और अशोक सर्किल के बीच रैन बसेरे के सामने शनिवार शाम एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया, हालांकि गनीमत रही कि सड़क पार कर रहा एक वृद्ध वाहन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। उस समय सड़क पर अधिक भीड़ नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप बड़ाया धर्मशाला की ओर से बस स्टैंड की तरफ जा रही थी, तभी चालक का नियंत्रण हट गया और वाहन सीधे डिवाइडर से टकरा गया। आवाज से आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर जमा हो गए।

0
24 views