logo

सम्मान समारोह अनुशासन पर दिया जोर

लालसोट

शहर के पीएमश्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक रामबिलास मीना और विशिष्ट अतिथि पूर्व कुलपति डॉ. विनोद शास्त्री मौजूद रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह रमेश पारीक ने समारोह की अध्यक्षता की। अतिथियों ने विद्यार्थियों को प्रेरक संदेश देते हुए कहा कि ज्ञान और अनुशासन से ही उज्ज्वल भविष्य बनता है। विधायक रामबिलास मीना ने विद्यालय में दो नए कमरे बनाने की घोषणा की। साथ ही भामाशाहों का सम्मान कर उनकी सामाजिक और शैक्षणिक योगदान की सराहना की गई। प्रधानाचार्य संगीता महेश्वरी ने बताया कि समारोह में तृतीय स्थान तक प्राप्त करने वाले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। संचालन हनुमान प्रसाद शर्मा ने किया।

0
0 views