फतेहाबाद जिला भाजपा कार्यालय में केंद्रीय बजट के विषय में किया गया जिला स्तरीय श्रमिक एवं किसान सम्मेलन का आयोजन
सम्मेलन में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने केंद्रीय बजट पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि यह बजट श्रमिकों, किसानों, युवाओं और मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बजट में किसानों की आय बढ़ाने, रोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा श्रमिकों के कल्याण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं।