logo

31वीं अंतर्जनपदीय कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता में बहराइच का उत्कृष्ट प्रदर्शन


जनपद बस्ती में आयोजित गोरखपुर जोन गोरखपुर की 31वीं अंतर्जनपदीय कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता (पुरुष/महिला)–2026 (कुश्ती, बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म रेसलिंग) में जनपद बहराइच की पुलिस टीम ने सराहनीय एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन किया,प्रतियोगिता में जनपद बहराइच की टीम ने आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चल वैजन्ति प्राप्त की,
आर्म रेसलिंग (पुरुष वर्ग) प्रतियोगिता में जनपद बहराइच के प्रतिभागियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसमें उ0नि0 राम सजन ने 100 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक, हे0का0 राम सजीवन यादव द्वारा 95 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक, हे0का0 रामप्रसाद चौधरी ने 75 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक,हे0का0 गिरजाशंकर ने 60 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक तथा का0 रामसागर ने 65 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक अर्जित किया,कुश्ती प्रतियोगिता के अंतर्गत ग्रेको-रोमन कुश्ती में हे0का0 चन्द्रजीत यादव ने 65 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया,वहीं फ्रीस्टाइल कुश्ती में का0 राणाप्रताप यादव ने 80 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक,का0 राजीव यादव ने 97 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक तथा हे0का0 अवधेश यादव ने 72 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक अर्जित किया,बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हे0का0 अमरेन्द्र विश्वकर्मा ने 90 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में हे0का0 रितेश गुप्ता ने 80 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक तथा का0 प्रदीप चौहान ने 69 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक अर्जित किया,साथ ही महिला वर्ग में फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में म0का0 माधुरी मिश्रा ने 65 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक तथा आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में म0का0 शिखा श्रीवास्तव ने 55 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया,
प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा किया गया जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।

23
578 views