
एकमुश्त ₹3100 प्रति क्विंटल देने का दावा हवा-हवाई, आज भी धान समर्थन मूल्य का इंतजार कर रहे किसान- अविनाश पाठक?
एकमुश्त ₹3100 प्रति क्विंटल देने का दावा हवा-हवाई, आज भी धान समर्थन मूल्य का इंतजार कर रहे किसान- अविनाश पाठक?
कोरिया किसानों को ₹3100 प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य एकमुश्त देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार का दावा पूरी तरह खोखला साबित हो रहा है।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अविनाश पाठक ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने धान खरीदी की शुरुआत से ही किसानों को परेशान करने का काम किया है।
पाठक ने कहा कि इस वर्ष धान बेचने से पहले किसानों को अपनी जमीन का एग्री स्टेट कराने के लिए तहसील कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़े।
तय समय में एग्री स्टेट की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी, जिससे बड़ी संख्या में किसान धान बेचने से वंचित रह गए।
इसके बावजूद सरकार और प्रशासन ने किसानों को कोई राहत नहीं दी।
उन्होंने आरोप लगाया कि समितियों पर सरकार का दबाव रहा और किसानों की सहमति के बिना रकबा समर्पण कराया गया।
प्रति एकड़ निश्चित मात्रा में धान खरीदी का जो वादा किया गया था, वह भी पूरा नहीं किया गया। सरकार ने किसानों से कहा था कि ₹3100 प्रति क्विंटल की पूरी राशि एक साथ मिलेगी, लेकिन हकीकत यह है कि आज भी किसान अपने समर्थन मूल्य के भुगतान का इंतजार कर रहे हैं।
अविनाश पाठक ने कहा कि जब कांग्रेस पार्टी ने किसानों के हक में सड़कों पर उतरकर धान खरीदी की अवधि बढ़ाने की मांग की, तो भाजपा सरकार ने केवल दिखावे के लिए दो दिन का समय बढ़ाया।
लेकिन उन दो दिनों में भी किसानों को धान बेचने के लिए टोकन तक नहीं दिए गए, जिससे सरकार की मंशा साफ जाहिर होती है।
पाठक ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि किसानों के साथ लगातार छल किया जा रहा है
खबर/ जन जन की आवाज