खलीलाबाद के जूनियर हाई स्कूल मैदान में सांसद चंद्रशेखर आज़ाद की महारैली में जनसैलाब उमड़ पड़ा।
खलीलाबाद के जूनियर हाई स्कूल मैदान में सांसद चंद्रशेखर आज़ाद की महारैली में जनसैलाब उमड़ पड़ा।
दूर–दराज़ से आए हजारों समर्थकों की मौजूदगी ने मैदान को पूरी तरह भर दिया। रैली में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।
चंद्रशेखर आज़ाद के पहुंचते ही “जय भीम” और “संविधान बचाओ” के नारों से माहौल गूंज उठा। अपने संबोधन में उन्होंने सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और दलित-पिछड़े वर्गों के अधिकारों पर जोर दिया।
महारैली को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। यह रैली क्षेत्र की राजनीति में शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखी जा रही है और आने वाले समय में इसके सियासी असर की चर्चा तेज हो गई है।