क्रियांजा प्रिपरेटरी स्कूल ने फहराया परचम
लालसोट की क्रियांजा प्रिपरेटरी स्कूल को शिक्षा के क्षेत्र में किए गए नवाचारों के लिए नेशनल प्रेस्टीज अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। संस्था निदेशक कपिल खंडेलवाल और राहुल खंडेलवाल ने बताया कि शनिवार 7 फरवरी को दिल्ली के रेडिशन ब्लू होटल में आयोजित हुए कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता तुषार कपूर ने संस्था को सम्मानित किया। विद्यालय की कॉर्डिनेटर परिणिता खंडेलवाल ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को देते हुए कहा कि यह सम्मान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सतत नवाचार के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करेगा।