logo

नेशनल हाईवे पर उड़ता धूल–गर्दा बना जानलेवा, नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियां

आमस से पत्रकार दीपक सिंह की रिपोर्ट:-
आमस टोल से लेकर चंडीस्थान पेट्रोल पंप तक नेशनल हाईवे पर चल रहा निर्माण कार्य अब आम लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गया है। सड़क पर उड़ रहे धूल और गर्दे से हालात बद से बदतर हो चुके हैं। सड़क किनारे रहने वाले लोग, राहगीर, बाइक सवार और स्कूली बच्चे सभी प्रभावित हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान नियम के अनुसार समय-समय पर पानी का छिड़काव अनिवार्य है, लेकिन यहां नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। कई दिनों तक पानी का छिड़काव नहीं होने से पूरा इलाका धूल के गुबार में तब्दील हो गया है।
बाइक से चलने वाले लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गर्दे की वजह से सामने कुछ दिखाई नहीं देता, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। पैदल चलने वालों के लिए भी सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है।
सबसे चिंताजनक स्थिति स्कूली बच्चों की है। बच्चे जब स्कूल आते-जाते हैं तो धूल के कारण आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी और खांसी जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि जब सरकार और प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि निर्माण स्थल पर नियमित पानी का छिड़काव किया जाए, तो फिर ठेकेदार और संबंधित विभाग इन नियमों की अनदेखी क्यों कर रहे हैं?
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि
आमस टोल से चंडीस्थान पेट्रोल पंप तक तुरंत नियमित पानी का छिड़काव कराया जाए

897
17971 views