logo

अयोध्या में जांगिड़ ब्राह्मण समाज का भव्य भवन जल्द, भूमि चिन्हित

अयोध्या में जांगिड़ ब्राह्मण समाज के भवन निर्माण की ओर ऐतिहासिक पहल
आवास विकास परिषद की योजना में भूमि चिन्हित, महासभा प्रतिनिधिमंडल ने की उच्चस्तरीय चर्चा
देवास।
भगवान श्रीरामचंद्र जी की जन्मभूमि अयोध्या में जांगिड़ ब्राह्मण समाज के भव्य भवन निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक और निर्णायक कदम उठाया गया है। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा, दिल्ली के राष्ट्रीय प्रधान श्री रामपाल जांगिड़ के निर्देशानुसार समाज के भवन हेतु भूमि क्रय/आवंटन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।
इसी क्रम में दिनांक 6 फरवरी 2026 को महासभा का प्रतिनिधिमंडल लखनऊ पहुँचा। प्रतिनिधिमंडल में प्रभुदयाल बरनेला (प्रदेश अध्यक्ष, मध्यप्रदेश), बजरंगलाल बढ़ियाल (संरक्षक, महासभा, बांदीकुई), डॉ. मुकेश समलेटी (संरक्षक, महासभा) एवं पूर्व जिलाध्यक्ष, दौसा शामिल रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में सीनियर आईएएस एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुभाषचंद्र शर्मा, प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन से उनके कार्यालय में सौजन्य भेंट कर समाज के भवन निर्माण की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के संबंधित वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों से भूमि आवंटन को लेकर सार्थक परिचर्चा की गई।
चर्चा के उपरांत आवास विकास परिषद, अयोध्या द्वारा विकसित की गई योजना में समाज के भवन हेतु भूमि चिन्हित किए जाने पर सहमति बनी, जिसे समाज के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
इस सकारात्मक पहल के बाद इंदौर, देवास, भोपाल, उज्जैन सहित मध्यप्रदेश एवं अन्य राज्यों के समाजजनों में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। समाजजनों ने विश्वास जताया है कि भगवान श्री विश्वकर्मा जी के आशीर्वाद से तथा राष्ट्रीय प्रधान श्री रामपाल जांगिड़ की भावना के अनुरूप अयोध्या में जांगिड़ ब्राह्मण समाज का भव्य और ऐतिहासिक भवन शीघ्र ही साकार होगा।

1
1798 views