logo

नजीबाबाद पुलिस ने 574 नशीली गोलियों सहित एक गिरफ्तार कियाः बिजनौर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई

नजीबाबाद पुलिस ने एक व्यक्ति को 574 प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बिजनौर जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान उस्मान उर्फ छोटू पुत्र रफीक के रूप में हुई है, जो मोहल्ला पठानपुरा, सैय्यदवाली मस्जिद के पास, नजीबाबाद, बिजनौर का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से कुल 574 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की हैं।

इस संबंध में थाना नजीबाबाद में मुकदमा अपराध संख्या 55/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट यानि औषधि एवं मनोरोगी पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद पाण्डेय, कांस्टेबल 2499 रिकू सिंह, कांस्टेबल 529 नरेश और कांस्टेबल विरेन्द्र शामिल थे

6
510 views